श्री मुक्तसर साहिब : लंबी दौरे पर प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि तरमाला और खेमाखेड़ा में उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने रूटीन दौरे पर लंबी में थे लेकिन। सरकार को निशाने पर लेने से नहीं चूके. तरमाला और खेमाखेड़ा में मृतकों के परिवारों से मिलने के बाद प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस की कारगुजारी से क्राइम मे इजाफा हो रहा है जो निंदनीय है।
कानून व्यवस्था के अलावा मुद्दे तो कई हैं विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए लेकिन किसानों का मुद्दा ज्वलंत है। तो पूर्व सीएम ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा, कर्जमाफी और खुदकुशी को लेकर सरकार को तो आड़े हाथ लिया ही बल्कि कीड़ों से बर्बाद हो रहे नरमे की फसल पर भी चिंता जाहिर की, और सरकार के प्रबंध की कड़ी निंदा की. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि किसानों की नरमे की फसल मक्खी और चीटियों के कारण बर्बाद हो रही है लेकिन सरकार ने इस पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया, सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया।
प्रकाश सिंह बादल ने दूसरे राज्यों में हो रहे सिखों पर हमले की भी सख्त निंदा की और तरमाला खेमाखेड़ा में मृतकों के परिजनों को सांत्वना भी दिया। और लोगों के दुख में शरीक होने को अपना फर्ज बताया, दरअसल अलग अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है जिनके परिजनों से पूर्व सीएम बादल ने मुलाकात की और परिजनों का दुख साझा किया।
प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन सरकार को लगभग हर मोर्चे पर घेरा।हालांकि कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर सरकार पहले से घिरती आ रही है। अब देखना है कि विपक्ष के आरोपों पर सरकार का रुख क्या होता है।
