कर्जमाफी को लेकर केंद्र की शरण में कैप्टन

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली से अलग-अलग मुलाकात की।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर फिस्काल रिस्पान्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट (FRBM) एक्ट 2003 में ढील देने की मांग की है। CM ने कहा कि एक्ट में ढिलाई से राज्य सरकार की किसानों के कर्ज माफी को लेकर उठाए जा रहे कदम में मदद मिलेगी।

PM और वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान CM ने केंद्र सरकार से अविलंब इस दिशा में कदम उठाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कर्ज सीमा को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ किया जाए, जिससे राज्य सरकार कर्ज माफी और दूसरी योजनाओं को आसानी से लागू कर सके। CM ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य की मांग पर अविलंब ठोस कदम उठाएगी।

बैठक के दौरान CM ने केंद्र सरकार को बताया कि राज्य सरकार ने छोटे और मार्जिनल किसानों के लिए फसल बीमा के दो लाख रूपये माफ किए जाएंगे। वहीं मार्जिनल किसानों को दो लाख रूपये के कर्ज पर इतने ही रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने फैसला किया है कि खुदकुशी कर चुके किसानों के परिवारों का सारा कर्ज राज्य सरकार चुकाएगी।

CM ने बताया कि इसके तहत 10.25 लाख परिवारों लिए 9500 करोड़ रूपये की मदद आंकी गई थी। राज्य सरकार की सालाना कर्ज की सीमा 12819 करोड़ है। जबकि राज्य सरकार की राजस्व और व्यय में 10273 करोड़ का अंतर है। वित्त मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *