उपराष्ट्रपति चुनाव जारी, पीएम मोदी ने डाला वोट

Delhi: भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी हो गया है।पीएम मोदी ने डाला वोट दिया है। यह वोटिंग शाम 5 बजे तक…

Delhi: भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी हो गया है।पीएम मोदी ने डाला वोट दिया है। यह वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी, वोटिंग के बाद शाम 7 बजे तक नतीजे आ जाएंगे। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उनके सामने विपक्षी दलों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी मैदान में हैं।उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किया जाता है। इसके लिए संसद भवन में दोनों सदनों के सदस्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाने के बावजूद जदयू गोपालकृष्ण गांधी के समर्थन में मतदान करेगा। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद का समर्थन करने वाला बीजद भी विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगा।बता दें कि 545 सदस्यीय लोकसभा में राजग के 338 सदस्य हैं। सदन में दो सीटें रिक्त हैं, जबकि भाजपा सांसद छेदी पासवान के मतदान करने पर प्रतिबंध है। वहीं, राज्यसभा में राजग के 80 सदस्य हैं। अन्नाद्रमुक, टीआरएस व वाईएसआर कांग्रेस ने उसे समर्थन का भरोसा दिया है। तीनों दलों के लोकसभा में 50 और राज्यसभा में 17 सदस्य हैं। इस तरह 484 सदस्य राजग उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *