असली पुलिस के चक्कर में फंसा नकली IPS अधिकारी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब एक आईपीएस के कारनामों के बारे में जानकारी मिली। दरअसल वो शख्स…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब एक आईपीएस के कारनामों के बारे में जानकारी मिली। दरअसल वो शख्स पुलिस के मुलाजिमों से ही प्रमोशन के नाम पर ही ठगी करता था। पुलिस को हैरानी उस वक्त हुई जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी नकली आईपीएस था और उसके खिलाफ 19 मामले दर्ज थे। पुलिस की गिरफ्त में आया यह शख्स एक आईपीएस अधिकारी था, लेकिन जब पुलिस की गिरफ्त में आया तो एक ऐसे राज से परदा उठा जिसका अंदाजा खुद पुलिस को नहीं था।

हैरानी की बात यह रही कि आरोपी शख्स पुलिस मुलाजिमों से ही प्रमोशन के नाम पर ठगी करता था। आज आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं तो उसके कुकर्मों का खुलासा होता जा रहा है। दरअसल वो नकली आईपीएस बनकर ठगी कर रहा था। आपको हम बताते हैं कि आखिर इस शातिर तक पुलिस पहुंची कैसे। पुलिस ने ठगी के आरोप में जिस आरोपी को पकड़ा है उसका नाम है परवीन कुमार सभरवाल। वो अमृतसर के तरनतारन रोड का रहने वाला है। वो पुलिस कांस्टेबल को प्रमोशन के लिए रूपये की मांग कर रहा था। जब कांस्टेबल को शक हुआ तो जांच शुरू की गई और गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को पूछताछ में उसकी करतूत सुनकर भरोसा नहीं हुआ। आरोपी पर ठगी के 19 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर भी कई लोगों से ठगी की है। यह भी पता चला है कि आरोपी परवीन ने चार शादियां की है, जिसमें से तीन पत्नियों ने उसे छोड़ दिया है। अब पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने शादी महज ठगी के लिए ही तो नहीं की है। दरअसल आरोपी लंबे समय से ठगी कर रहा था लेकिन एकबार वो पुलिस के झांसे में आया तो उसका सारा राज एक-एक करके खुलता चलता गया।

जिस तरह से वो पुलिस मुलाजिमों से ठगी कर रहा था उससे आशंका है कि पुलिस के कुछ लोग उससे मिले हो सकते हैं। क्योंकि बिना पुलिस की मिलीभगत से उनके ही मुलाजिमों से ठगी करना संभव नहीं है। हो सकता है कि कोई बड़ा अधिकारी की सरपरस्ती में सारे गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा हो। जिस तरह का शुरूआती खुलासा पुलिस ने किया है, उससे साफ है कि आरोपी का नेटवर्क काफी तगड़ा रहा होगा। खैर इसका परदा तो पुलिस जांच में उठ ही जाएगा। लेकिन पुलिस को सही से जांच करनी होगी तभी पूरा सच सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *