अमृतसर: अमृतसर के बाबा बकाला तहसील के गांव नजीरपुरा के रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने एक के बाद एक चार बच्चों को जन्म दिया, दरअसल शनिवार को कुलदीप को अचानक दर्द शुरू हुआ ! जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप का ऑपरेशन करने का फैसला किया ! इस दौरान महिला ने एक के बाद एक चार बच्चों को जन्म दिया ! आपको बता दें कि कुलदीप कौर पहले से दो बेटियों की मां है ! परिवार की चाहत थी कि घर में एक बेटे की किलकारियां भी गूंजें ! एक साथ तीन बेटे और एक बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी की लहर है ! वहीं कुलदीप का पति मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है, जिससे अब चिंता भी सता रही है कि इतने बच्चों का पोषण कैसे होगा !
