अमृतसर : धर्मनगरी में अधर्मियों का आतंक, बेटी से छेड़छाड़

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर को गुरूनगरी के नाम से भी जाना जाता है। अमृतसर आस्था का पावन केंद्र भी है। लेकिन बीते कुछ समय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर को गुरूनगरी के नाम से भी जाना जाता है। अमृतसर आस्था का पावन केंद्र भी है। लेकिन बीते कुछ समय से अमृतसर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इस नगरी को लोग दूसरे नजर से भी देखने लगे हैं। ताजा मामला है 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का। दरअसल लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ किया। यहां तक की युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा और काफी कोशिश के बाद मामला दर्ज किया गया। लेकिन एक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

पंजाब इनदिनों सुर्खियों में है, बेटियों पर जुल्म को लेकर। चंडीगढ़ की हाई-प्रोफाइल छेड़छाड़ का मामला हो या फिर 15 अगस्त को एक नाबालिग का रेप, चंडीगढ़ की इमेज इतनी खौफनाक बनती जा रही है कि अब यहां बेटियों का डर लगने लगा है। एक बार फिर पंजाब की एक बेटी हैवानों का निशाना बन गई। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। दरअसल आठवीं की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज देखकर साफ लग रहा है कि तीन युवक किस तरह से बच्ची का पीछा कर रहे हैं। उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, अपशब्द कहा जा रहा है और कोई भी उसकी मदद को सामने नहीं आता है।

हैरानी करने वाली बात यह है कि घटना 11 अगस्त को हुई थी, लेकिन बच्ची ने डर के मारे घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। आखिर में बच्ची ने घरवालों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। परिजन थाने का चक्कर काटते रहे और पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शर्मनाक बात यह रही कि घटना के आठ दिनों बाद पुलिस ने 18 अगस्त को मामला दर्ज तो किया, लेकिन अभी तक सारे मनचले पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि काफी मुश्किलों के बाद उन्होंने मामला तो दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस मनचलों को गिरफ्तार करने पर ध्यान नहीं दे रही है।

इस मामले में बच्ची के पिता के दोस्त ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। भले ही केंद्र और राज्य सरकार लड़कियों से छेड़खानी के मामले पर बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन लड़कियों को सुरक्षा नहीं मिल सकी है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्होंने 18 तारीख को मामला दर्ज किया है और उनके पास इस मामले में शिकायत 17 तारीख को मिली थी। पुलिस इस मामले में दावा कर रही है की जल्द आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन बेटियों को सुरक्षा देने में कोई सफल नहीं हो सका है। शर्मनाक बात यह है कि धर्मनगरी में भी अब बेटियों पर जुल्म हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *