1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए सिखों की याद में एसजीपीसी एक फोटो गैलरी का निर्माण करने जा रही है ! जिसपर काम शुरू हो चुका है ! गैलरी का निर्माण दमदमी टकसाल के मुखी संत बाबा हरनाम सिंह के जिम्मे है !हरनाम सिंह के मुताबिक इस गैलरी को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को सौंप दिया जाएगा !
हरनाम सिंह खालसा ( मुखी , दमदमी टकसाल )
मौके पर एसजीपीसी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर भी मौजूद थे उन्होंने इस फोटो गैलरी को ऐतिहासिक बताया और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना भी साधा दरअसल कैप्टन इस फोटो गैलरी के निर्माण का विरोध कर चुके हैं !
प्रो किरपाल सिंह बडूंगर ( अध्यक्ष, एसजीपीसी )
वहीं दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके का कहना है की ये एक सफल प्रयास है ! जीके ने सिख फॉर जस्टिस संस्था के लगाए पोस्टर पर भी सरकार से कार्रवाई की मांग की
मनजीत सिंह जीके ( अध्यक्ष, दिल्ली गुरद्वारा कमेटी )
दरअसल श्री हरमंदिर साहिब में निर्माण हो रहे इस फोटो गैलरी में शहीदों की यादों से जुड़ी तस्वीरें लगाई जाएंगी !एसजीपीसी का मानना है कि इससे भविष्य को इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी ! हालांकि इस पर राजनीति अभी जारी है !


