Delhi : देश के महानगरों में गाड़ियों की भीड़ हो या सड़कों पर ट्रैफिक लोड हर दिन इनका दवाब बढ़ता ही जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि मेट्रो सिटी और दूसरे शहरों में इमारतें तो बड़ी-बड़ी बन रही है, लेकिन पब्लिक टॉयलेट ढूंढना किसी चैलेंज से कम नहीं है। अगर जब आपको टॉयलेट जाने की जल्दी हो तो भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश जगह देखा जाता है कि लोग सड़क किनारे ही खड़े हो जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए भारत सरकार ने एक पहल की है। इसका नाम दिया गया है ‘मिशन टॉयलेट लोकेटर’।

अपनी पहल से भारत सरकार अब गूगल मैप के साथ गठजोड़ करेगी और आपको मैप पर अपने आसपास के पब्लिक टॉयलेट की जानकारी मिल जाएगी। फिलहाल दिल्ली के लोग 331 पब्लिक टॉयलेट को गूगल मैप पर ढूंढ सकते हैं। लेकिन देश के दूसरे हिस्से के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आगामी 2 अक्टूबर तक देश के 85 शहरों के टॉयलेट गूगल मैप पर खोजे जा सकेंगे। हालांकि आने वाले दिनों में टॉयलेट ढूंढने के लिए अलग से एप भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है।
