अंबाला कोर्ट परिसर में भिड़े दो गुट, जमकर मारपीट

Chandigarh : अंबाला कोर्ट से दबंगों की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, दबंग वकीलों के चैंबर के कॉरिडोर में जमा होते हैं और…

Chandigarh : अंबाला कोर्ट से दबंगों की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, दबंग वकीलों के चैंबर के कॉरिडोर में जमा होते हैं और एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। यह तस्वीर अंबाला कोर्ट कॉम्प्लेक्स के साथ लगते वकीलों के चैंबर के कॉरिडोर की है। जहां गुरूवार को दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद वकील चैंबर से निकलकर भाग गए। वहीं दबंग भी मारपीट करते हुए वहां पहुंच गए। बहुत देर तक दोनों गुटों के बीच मारपीट चलती रही। लेकिन वहां पर ना तो कोई सुरक्षाकर्मी थे और ना ही पुलिस का कोई मुलाजिम।

इस वारदात के बाद वकीलों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। झगड़े के बाद अंबाला पुलिस भी हरकत में आई और घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अंबाला पुलिस भले ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स और वकीलों के चैंबर से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बता रही हो, लेकिन कोर्ट कॉम्प्लेक्स से सामने आई दबंगई की यह तस्वीरें पुलिस के सुरक्षा इंतजाम की पोल जरूर खोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *