ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: आतंकी कृत्य का मनहूस दिन आज है ,अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को आतंकी हमला हुआ था,आतंकी संगठन अलकायदा का यह दिलदहला देने वाला हमला था,फिल्हाल अमेरिका के न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले को 16 साल बीत गए है पर जख्म आज भी ताज़ा है
वह 11 दिसंबर 2001 की सुबह थी जब अमेरिका के न्यूयार्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (ट्विन टावर) में लोग आम दिनों की तरह अपना काम शुरू कर रहे थे. सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से एक विमान टकराया. आसपास के इलाके में मौजूद लोग बदहवास होकर यह नजारा देखने लगे..कुछ ही समय बीता और 9 बजकर 3 मिनट पर एक और विमान आया जो कि दक्षिणी टावर से टकराया. इसके बाद भयानक विस्फोट हुआ और टावरों में आग लग गई. जब पहला विमान टकराया तो लोगों को लगा कि यह दुर्घटना है, लेकिन जब दूसरा विमान भी आ टकराया तो यह समझने में देर नहीं लगी की यह एक गहरा षड्यंत्र है. दोनों टावरों पर हमले के बाद खबर आई कि 9 बजकर 47 मिनट पर वाशिंगटन के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन पर विमान से हमला हुआ. इस हमले में पेंटागन का एक हिस्सा ढह गया. इसके कुछ देर बाद पीटसबर्ग हवाई अड्डे के समीप एक और विमान गिरने की खबर मिली. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में हजारों अमेरिकी बे-वक्त मौत की नींद सो गए थे. अमेरिका की शान माना जाने वाला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पलभर में राख का ढेर बन गया था. इन विमानों में सवार यात्रियों समेत करीब 3000 लोगों की मौत हुई थी. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस हमले का निशाना व्हाइट हाउस था. इस हमले को अंजाम देने के लिए करीब 19 आतंकवादियों ने चार प्लेन को हाईजैक किए गए थे. दो हवाई जहाजों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर और एक पेंटागन पर गिराया गया था, जबकि चौथा शेंकविले के खेत गिरा दिया गया. किसी भी उड़ान से कोई जीवित नहीं बचा था. इस घटना को अमेरिकी इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया था,जिसके जख्म आज भी ताज़ा है !
> 9/11 की बरसी आज
> आतंकी कृत्य का मनहूस दिन आज
> आज ही के दिन टकराए थे ट्विन टावर से दो प्लेन
> आग और धूल के गुबार में बदल गया था ट्विन टावर
WATCH VIDEO
https://youtu.be/58H11dNThvA
