ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: मोगा के सदा सिंह गाव में गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। एक गुट कांग्रेस और दूसरा गुट अकाली दल का बताया जा रहा है। बता दें गुरद्वारा की प्रधाननगी को लेकर पिछले तीन महीनों से अकाली और कांग्रेस के बीच तनातनी चल रही है कमेटी का फेसला करवाने के लिए मोगा के विधाक डाक्टर हरजोत कमल , डीएसपी गुरबिंदर सिंह कुछ पुलिस कर्मचारियों को लेकर गुरद्वारा में पहुंचे तो गाव के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। भिड़ंत के दौरान दोनो और से जमकर लाठियां बरसाई गई ! इस दौरान कई लोगों की पगड़ियां भी उतर गई ! झड़प में दोनों गुटों के 8 लोग जख्मी हो गये जिन्हें मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया वही घायलों का हाल जानने के लिए अकाली दल के पूर्व हेल्थ चेयरमैन बरजिंदर सिंह बरार हस्पताल पहुंचे। बरजिंदर सिंह बरार ने कहा कि कांग्रेस के विधायक के सामने ये गुंडा गर्दी हुयी है ! जानबुझकर अकाली दल केलोगों पर हमला करवाया गया है !
WATCH VIDEO
https://youtu.be/RbiNRXSZ8ig
