न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : श्री हरमंदिर साहिब के पास बने विरासती मार्ग पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शनिवार को पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उन्हें 6 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है, जिससे घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विरासती मार्ग पर 120 लोग काम करते हैं। पिछली सरकार में उनको सही समय पर तनख्वाह मिल जाता था, लेकिन कैप्टन सरकार के राज में उनकी स्थिति बदतर होती जा रही है। जब से पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी है, उनकी हालात काफी खराब है, बावजूद सरकार सिर्फ बयान दे रही है।

