देखिये PM मोदी के सपनो की बुलेट ट्रेन

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी ! यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है, बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है ! सरकार की ओर से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले 2022 में पूरा करे जाने की बात की है ! पीएम मोदी, शिंजो आबे के साथ गुजरात के सीएम विजय रुपानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ! रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहले महात्मा गांधी को ट्रेन से निकाला गया था, आज हम गांधी की धरती पर ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है ! इस प्रोजेक्ट के लिए जापान की ओर से 0 फीसदी के ब्याज से पैसों की मदद की ! दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में मेमोरेंडम साइन किया गया था ! इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था. नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था. उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में इस्तेमाल किया जाएगा !

WATCH VIDEO

https://youtu.be/lk8IoWAKKm0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *