कनाडा, 9 सितंबर
कनाड़ा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एमी विर्क अपने शो के बाद लग्जरी रोल्स रॉयस कलिनन से जा रहे थे, तभी किसी ने उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।कार पर 7 से 10 गोलियां लगी। हालांकि कार में सवार एमी विर्क समेत चारों लोग सुरक्षित हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही एबॉट्सफोर्ड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
SUV कार में लगाई गई आग
एबॉट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार बीती रात 11 बजे गहरे रंग की SUV ने दूसरी कार पर गोलियां चलाई है। घटना के कुछ देर बाद ही सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक SUV को आग के हवाले किए जाने की सूचना सामने आई है। पुलिस जब वहां पहुंची त देखा कार पूरी तरह जर चुकी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार का इस गोलीबारी में कोई संबंध है या नहीं।
पुलिस ने मैक्कलम रोड और सनीसाइड प्लेस इलाके में मौजूद लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है। पुलिस ने खास तौर पर डैशकैम फुटेज या संदिग्ध गतिविधि देखने वाले लोगों से संपर्क करने को कहा है।फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान सामने नहीं आई है।
अन्य खबरें जानें-

