YouTuber Anurag Doval:
फेमस यूट्यूबरअनुराग डोभाल (Rider uk07) इस वक्त अस्पताल में हैं। लाइव वीडियो में अपने एस्सिडेंट के बाद वे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके बारे में उनके मैनेजर रोहित पांडे हर अपडेट देते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में बताया था कि उनकी सर्जरी हुई है क्योंकि उनके कूल्हे की (YouTuber Anurag Doval) हड्डी टूट गई थी। वंही उनके पिता ने उन्हें सार्वजनिक रूप से जायादात से बेदखल कर दिया है।

इस पर रिएक्ट करते हुए उनके मैनेजेर ने कहा कि रितिका और अनुराग ने माता-पिता के खिलाफ दहेज का केस भी कर्ज कराया है। इतना ही नहीं, यूट्यूबर की पत्नी 8 महीने प्रेग्नेंट हैं और वह अपने पति के साथ हैं। अस्पताल में उनके साथ 50 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। दुसरी तरफ उनके भाई कलम ने भी उनके खिलाफ मोर्च खोल रखा है।
कल एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करूंगा
कलम अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं कल एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करूंगा। जो कुछ मेरे और परिवार के साथ हुआ। मैं दो दिन से चुप था क्योंकि मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी है। मेरे मम्मी-पापा ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि यह वक्त मेरे माता-पिता कैसे काटेंगे।
लेकिन जिससे पहले देर हो, मैं सच को सामने लाना चाहता हूं। मैं इस मामले को लीगल तरीके से आगे बढ़ाऊंगा, मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है।
जो सच होगा, वो सामने आकर ही रहेगा-
कलम अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘जो सच होगा, वो सामने आकर ही रहेगा। बात यहां सच की है। सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाऊंगा। अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया है। जो कुछ हुआ, उसका मुझे और मेरे माता-पिता को
भी बुरा लगा है। पर इस वजह से झूठ सच नहीं हो जाता है। अभी तक जो भी आरोप मुझे पर, मेरी होने वाली वाइफ पर, मेरे मां और पापा पर लगाए गए हैं, उसका कोई सबूत नहीं दिया गया है। मैंने दो घंटे की वीडियो में सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट पर डाले हैं।’
कलम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट में लिखा, ‘जब दूसरी तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया तो ऐसा कदम उठाया गया।। लोग सही और गलत को, भूल कर बस इमोशन में आकर सपोर्ट करने लगे। क्या अभी तक मुझ पर लगे आरोप का सबूत दिया गया? मैं चाहूंगा कि अगर मैं गलत हूं, जैसे बताया जा रहा है तो उसका प्रूफ दीजिए। बाकी बातें कल के वीडियो में होगी। भगवान सच को नहीं छुपने देंगे, मुझे भरोसा है। अगर में गलत हूं तो सजा के लिए तैयार हूं। अगर मैं सही हूं, तो इंसाफ भी अब वो लोग दिलाएंगे, जो अभी तक मुझ पर, मेरे मां-बाप को गालियां दे रहे हैं।’
कौन है अनुराग डोबाल?
यूके07 राइडर के नाम से फेमस अनुराग डोबाल को बाबू भैया के नाम से लोग जानते हैं। वह ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आए थे और यहां उनका खूब मजाक भी बना था। कहा जाता है कि इसके बाद से उनके सोशल मीडिया व्यूज में भी गिरावट आने लगी थी। लेकिन वह फैंस के साथ कनेक्टेड रहते थे। 3 मार्च को अचानक से रोते हुए एक व्लॉग बनाया और परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि इंटर-कास्ट मैरिज के कारण मम्मी-पापा उनकी पत्नी रितिका को अपना नहीं रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जान देने की कोशिश की, जिस कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



