Kurukshetra Murder: कुरुक्षेत्र में देर रात थार कुचलाकर युवक की हत्या, डीजे के गानों से शुरू हुआ था झगड़ा

Kurukshetra Murder: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद में देर रात हमलावरों ने थार से कुचल कर युवक की हत्या दी। बताया जा रहा है कि…

Kurukshetra Murder: कुरुक्षेत्र में देर रात थार कुचलाकर युवक की हत्या, डीजे के गानों से शुरू हुआ था झगड़ा

Kurukshetra Murder:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद में देर रात हमलावरों ने थार से कुचल कर युवक की हत्या दी। बताया जा रहा है कि युवक शादी में शामिल होने के लिए आया था। जहां हमलावरों की युवक से DJ पर कहासुनी हुई थी। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल के रूप में हुई। वह एक माह पहले ही अमेरिका से आया था। शैमिन पंजरथ गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी, ठसका रोड, इस्माइलाबाद ने पुलिस को बताया कि उनका साला साहिल कुमार खेड़ी शीशगरां शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। प्रोग्राम में उनकी ही कॉलोनी का दीपांशु धवन डीजे पर डांस कर रहा था।

डीजे पर गाने पर हुई थी बहस

डीजे पर गाने को लेकर दीपांशु और साहिल कुमार के बीच थोड़ी बहस हुई। लेकिन दोनों पक्षों को समझाया गया, फिर प्रोग्राम चलता रहा। लेकिन रात 12:40 बजे साहिल कुमार, शैमिन पंजरथ, सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज चम्मू चौक पर खड़े थे। तभी सामने से काली थार कार (HR 31 W 2645) आई और पूरी तेजी से साहिल कुमार को टक्कर मार दी। इसमें उनको भी चोटें लगीं।

दीपांशु धवन ने गाड़ी रोकी, शीशा नीचे किया। शैमिन ने पूछा कि क्यों बंदे मारना है क्या। दीपांशु ने जवाब दिया, “अच्छा बच गया” और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल कुमार पर चढ़ा दी। इसके बाद वह भाग गया। गाड़ी में दीपांशु के साथ उसकी बहन रिम्पा धवन और उसकी मां (पीछे की सीट पर) भी थीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उनको घायल अवस्था में अम्बाला के प्राइवेट अस्पताल ले गए, यहां साहिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इस्माइलाबाद के SHO जगदीश कुमार ने फ़ोन पर बताया कि पुलिस ने आरोपी दिवांशु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अम्बाला शहर के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar BJP Leader: BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सरकार पर गंभीर सवाल

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *