Bathinda Suicide: बठिंडा में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए क्यों कांग्रेस नेता के एडवोकेट बेटे ने उठाया ये कदम?

Bathinda Suicide: बठिंडा के गणपति एन्क्लेव में रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान दविंदर पाल…

Bathinda Suicide: बठिंडा में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए क्यों कांग्रेस नेता के एडवोकेट बेटे ने उठाया ये कदम?

Bathinda Suicide:

बठिंडा के गणपति एन्क्लेव में रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान दविंदर पाल सिंह नट के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से पहले, दविंदर पाल ने एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। दविंदर पाल (32) कांग्रेस से जुड़े दिवंगत नेता सुखराज सिंह नत्त के इकलौते बेटे और पेशे से एडवोकेट है। उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने करीब 8 मिनट 45 सेकंड का एक वीडियो रिकार्ड किया और एक पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कालोनी व वर्धमान पुलिस चौंकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दविंदर पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि सुषमा ग्रुप का मालिक और बिल्डर, बिंदर पाल नट, उसी गांव का रहने वाला है। दविंदर पाल और उसके साथियों का पैसा उस बिल्डर के काम में लगाया गया था, लेकिन 2020 के बाद, जब उनके पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया, तो दविंदर पाल नट बहुत परेशान हो गया। दविंदर पाल ने अपने साथियों का पैसा भी बिंदर पाल नट के पास निवेश किया था। इसलिए जब उसके साथी भी उससे पैसे मांगने लगे, तो बिंदर पाल द्वारा पैसे न लौटाए जाने से परेशान होकर उसने कल रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में, दविंदर पाल के चचेरे भाई गुरमेल सिंह ने बताया कि उनका परिवार न्याय चाहता है और इसलिए सुषमा ग्रुप के मालिक, दविंदर पाल मित्तल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Blast: अमृतसर में थाने के बाहर धमाके से लोगों में दहशत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *