Women Commission vs Badshah:
सिंगर और रैपर आदित्य सिसोदिया उर्फ बादशाह की उनके विवादित गाने टचीरी को लेकर शुक्रवार को पानीपत में राज्य महिला आयोग की सुनवाई में पेश थी। लेकनि वे पेश नहीं हुए। उनके वकिल ने कहा वह एक कार्यक्रम के लिए व्यस्त हैं और कुछ समय दिया जाए। इस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा है कि- पानीपत, जींद और पंचकूला पुलिस से बादशाह को तुरंत गिरफ्तार करने और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए। आयोग को पत्र लिखकर पूरे देश में बादशाह के कार्यक्रमों पर (Badshah vs Women Commission) रोक लगाने की मांग भी की है।
कल 11 बजे आयोग के सामने पेश होने का था समय
यह विवाद उनके गाने टटीरी गाने में अमर्यादित बोल से शुरु हुआ। पानीपत निवासी नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी। इसके बाद आयोग ने पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ शिकायत दी। 13 मार्च को पानीपत जिला सचिवालय में जनसुनवाई में पेश होकर अपना पक्ष रखने लिए समन जारी किया गया था। शुक्रवार को बादशाह को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना था लेकिन वह नहीं आए। उनकी ओर से उनके अधिवक्ता अक्षय दहिया ने करीब 11 बजे आयोग के सामने पेश होकर कुछ समय दिए जाने की मांग की।
बेटियों का अपमान
अधिवक्ता का कहना है कि, बादशाह ने इसके लिए माफी मांग ली है। आयोग ने तीन बजे तक का समय दिया लेकिन तीन बजे तक चली सुनवाई के दौरान बादशाह नहीं आए। इसके बाद आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि यह बेटियों का अपमान है। पहले तो बेटियों के लिए गाने में अमर्यादित बोल प्रयोग किए गए और अब आयोग सामने पेश न होना बेटियों का अपमान है।
माफी मांग चुके हैं बादशाह
बादशाह के अधिवक्ता अक्षय दहिया ने कहा कि उन्हें कोई समन नहीं मिला है, फिर भी वह समय मांगने के लिए आए थे, लेकिन आयोग ने उनकी बात नहीं सुनी। बादशाह माफी मांग चुके हैं और गाने को भी हटा दिया गया है। इसके बावजूद भी आयोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यह एक तरह की राजनीति के तहत किया जा रहा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gold-Silver Price: इस साल में अब तक सोने 17 हजार तो चांदी1.25
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



