Punjab-Haryana Weather Update : पंजाब में मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana Weather Update news in hindi)
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की राहत मिलेगी. पंजाब (Punjab-Haryana Weather Update) के कई जिलों में 16 मार्च तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी.
कुछ दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित था. पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में इस स्पताह मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान, राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव होगा. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह समय वर्षा और ठंडी हवाओं के लिए उपयुक्त होगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



