Today Weather Update:
पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ में आज घनी धुंध छाई है। वंही हिमाचल समेंत ऊंचाई वाले इलाकों में कल बर्फबारी हुई। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के तीन जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में (Today Weather Update) कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के करवट बदलते ही कुफरी,
मनाली, किन्नौर और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला के रिज मैदान पर फाहे गिरे।
Today Weather Update Punjab, ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट-
बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य से करीब 4.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। ठंड और बढ़ गई है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री लुधियाना में दर्ज हुआ। मंगलवार को पटियाला समेत कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे थे।
Today Weather Update Himachal, यातायात ठप-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमचाल प्रदेश के सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई, वहीं पहाड़ों पर हिमपात ने जनजीवन को फिर से पटरी से उतार दिया है। कुफरी में बर्फबारी से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया है। मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला, मनाली-बंजार उपमंडल और कुल्लू के
13 स्कूलों में बुधवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते मनाली में अभी भी हजारों सैलानी फंसे हुए हैं। शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा समेत अन्य जिलों में करीब 550 सड़कें अभी भी बंद हैं। उधर, मंडी में ऑफिस कानूनगो ने तीन फीट बर्फ में चलकर 30 पर्यटकों की जान बचाई है।
आज भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान-
हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 29 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28, 30 और 31 जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। एक और दो फरवरी को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/9TBLHLUTDmU?si=j92He3QKWZrxtyRQ





