Punjab-Chandigarh Weather Update Today:
पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार से मंगलवार तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का आशंका है। आज पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध (Punjab-Chandigarh Weather Update Today) का असर देखने को मिला। दिन के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब बन गया है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय-
चंडीगढ़ मौमस विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण, पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं आ रही हैं। ऐसे में पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश के चांस कम हैं। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में 31 जनवरी रात से लेकर 2 फरवरी तक बारिश की स्थिति बनेगी।
Chandigarh Weather Update Today,हल्की से मध्यम बारिश की आशंका-
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 जनवरी और 2 फरवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
Punjab Weather Update Today, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम-
1 फरवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 2 फरवरी को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



