Punjab-Haryana Wather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. किसी भी प्रकार की बारिश या तूफान की चेतावनी नहीं है. अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य के करीब है.(Punjab-Haryana Wather Update)
पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
पिछले 24 घंटों में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है. मौसम विभाग (Punjab Wather Update) ने पूर्वानुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा. मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा.
वहीं, हरियाणा (Haryana Wather Update) में आज न्यूनतम तापमान 10.27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 21.15 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



