Punjab Police War Against Drugs:
चंडीगढ़ः
प्रदेश से नशा के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा के विरुद्ध जंग “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के लगातार 326वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को 309 जगहों पर छापेमारी की जिससे प्रदेश भर में 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 78 एफआईआर दर्ज की गईं। (Punjab Police War Against Drugs) इसके साथ, 326 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 45,748 हो गई है।
छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 377 ग्राम हेरोइन, 1529 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।
Punjab Police War Against Drugs-
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशा के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।
64 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की नफरी वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 309 जगहों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 319 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार ने राज्य से नशा के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एंड प्रिवेंशन – लागू की है, पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।



