Kainchi Dham Road Accident:
उत्तराखंड़ के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. एक स्कॉर्पियों कार खाई में गिरने से ये हादसा हुआ. इसके अलावा 6 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बरेली से है. ये लोग कैंची धाम दर्शन करने जा रहे थे. रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. भवाली से करीब 3 किलोमीटर दूर निगलाट के पास इनकी स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.
कार में 9 लोगों में से 6 घायल-
पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों भी हादसे के स्थाना में पंहुची. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला. करीब 50 फीट गहरी खाई से दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को ऊपर सड़क तक लाना बहुत कठिन कार्य था. तत्काल इन लोगों को नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 6 लोग घायल हैं. पुलिस ने मामले कि पुष्टी करते हुए बताया कि कार में 9 लोग सवार थे. शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



