USA- Iran Ready to End War:
ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म हो सकता है. अमेरिका ने अपने कदम पीछे खींचने का इशारा किया है. दिलचस्प बात है कि ईरान के साथ कोई समझौता किए बगैर अमेरिका इस युद्ध को खत्म कर देगा. दुसरी तरफ़ ईरान ने भी साफ किया है कि वह अमेरिका और इजरायल से युद्ध खत्म करना चाहता है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि हम जंग नहीं चाहते है लेकिन इसे कुछ शर्तों के साथ ही खत्म करेंगे।
युद्ध ख़त्म करने की “इच्छा”
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि अगर कुछ शर्तें पूरी हों तो ईरान अमेरिका और इसराइल के साथ युद्ध ख़त्म करने को तैयार है. ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि पेज़ेश्कियान ने यूरोपीय काउंसिल के प्रेसीडेंट के साथ फ़ोन कॉल पर की गई बातचीत के दौरान ये बयान दिया. पेज़ेश्कियान की ओर से युद्ध ख़त्म करने की “इच्छा” की बात भी कई शर्तों के साथ आई, ख़ासकर इस गारंटी के साथ कि भविष्य में फिर से संघर्ष शुरू नहीं होगा.
युद्ध की फ़िनिश लाइन आ रही नज़र – USA- Iran Ready to End War
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका-ईरान से बात कर रहा है और युद्ध ख़त्म होने की उम्मीद दिख रही है. उन्होंने फ़ॉक्स न्यूज़ पर कहा, बातचीत चल रही है. किसी भी समय सीधी मुलाक़ात हो सकती है. हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे. रुबियो ने यह भी कहा, राष्ट्रपति ट्रंप नहीं चाहेंगे कि ईरान झूठी या दिखावटी बातचीत करके सिर्फ़ वक़्त निकालता रहे. युद्ध ख़त्म करने को लेकर कहा, मैं कोई टाइमलाइन तय नहीं करना चाहता, लेकिन फ़िनिश लाइन नज़र आ रही है.
पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका ‘दो या तीन हफ़्तों’ के भीतर ईरान से बाहर निकल जाएगा. पहले भी अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव पर ईरान ने फिर हमला नहीं करने की गारंटी की मांग की थी. पेज़ेश्कियान के इस बयान के बाद अमेरिकी बाज़ारों में तेज़ी देखी गई.
अन्य ख़बरें जानें-
Khanna Ransom Case: करोड़ रुपए की फिरौती मामले में पुलिस ने सिंगर मूसेवाला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



