US Air Force KC-135 Aircraft Crash
इराक में अमेरिकी वायुसेना का रिफ्यूलिंग विमान के क्रैश हो गया है। इसमें 6 में से 4 चालक दलों की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले CENTCOM ने बताया था कि KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान पश्चिमी इराक में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई, जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान का हिस्सा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने एक्स पर पोस्ट किया, 12 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजे, पश्चिमी इराक़ में एक अमेरिकी केसी-135 रीफ़्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो हुआ। बचाव कार्य जारी रहने के बीच, विमान में सवार छह क्रू मेंबर्स में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक़ इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कमान का ये भी कहना है कि ये विमान दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। यह अमेरिकी सेना के लिए हाल के दिनों की एक और चुनौती है। ऑपरेशन की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें अब तक कई हादसे हो चुके हैं। 1 मार्च को तीन F-15E फाइटर जेट्स को फ्रेंडली फायर से नुकसान हुआ था, लेकिन सभी पायलट सुरक्षित बच गए थे। पूरे अभियान में सात अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 140 घायल हुए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



