Ludhiana Operation Prahar:
लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऑपरेशन परहार अभी जारी है। अब तक इसके तहत 270 गिरफ्तारियां, 17 हथियार बरामद, बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद, कहा कि जल्द ही माहौल नॉर्मल हो जाएगा। विदेश में रह (Ludhiana Operation Prahar)रहे गैंगस्टर्स को भी रोका जाएगा।
Ludhiana Operation Prahar, गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई –
लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने आज ऑपरेशन परहार को लेकर कहा कि हमने पहले भी बड़ी संख्या में कई घरों की चेकिंग की है। खासकर उन किराएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो बिना डॉक्यूमेंट्स के रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत हमने पहले भी कई रिकवरी की हैं, जिसमें हथियार और ड्रग्स शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गैंगस्टर्स के खिलाफ भी खास तौर पर कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि माहौल पूरी तरह से नॉर्मल हो जाएगा।
उन्होंने खासकर युवाओं से भी अपील की कि वे किसी भी गलत काम में शामिल न हों क्योंकि आसानी से पैसा कमाने का तरीका ज्यादा दिन नहीं चलता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हम उन गैंगस्टर्स पर भी शिकंजा कस रहे हैं जो विदेश से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।



