UGC New Rules Opposition:
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 को लेकर भारी विवाद शुरू हो गया है. यह विवाद अब सिर्फ कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस तक सीमित नहीं रहा है. छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बाद अब यह मुद्दा प्रशासन और राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है. ऊंची जाति के स्टूडेंट्स ने आज, 27 जनवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
एजुकेशन रेगुलेशंस 2026 –
UGC ने इस साल इक्विटी इन हायर एजुकेशन रेगुलेशंस 2026 लागू किए हैं. इन नियमों का उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव को रोकना और सभी छात्रों व कर्मचारियों को समान अवसर देना बताया गया है. नए नियमों के तहत हर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट को समान अवसर केंद्र बनाने के लिए यह कदम उठाया है. इसके तहत भेदभाव से जुड़ी शिकायतों के लिए विशेष समितियां गठित करनी होंगी और 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा भी शुरू करनी होगी. इसके अलावा, तय समय सीमा में शिकायतों पर कार्रवाई भी करनी होगी और अगर कोई संस्थान इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो UGC उस पर कार्रवाई या जुर्माना भी लगा सकता है.
व्यापक हो रहा अंदोलन लेकिन सरकार खामोश-
इन नियमों के खिलाफ सबसे पहले छात्र और शिक्षक सामने आए. उनका कहना है कि नियम बहुत अस्पष्ट और बहुत ज्यादा व्यापक हैं. आलोचकों का मानना है कि नियमों में कई बातें साफ नहीं लिखी गई हैं. संस्थानों की समितियों को बहुत ज्यादा अधिकार दिए गए है. ऐसे में झूठे आरोपों से बचाव के लिए कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. अलग-अलग कॉलेजों में नियमों का गलत या असमान इस्तेमाल हो सकता है और इसी वजह से कई राज्यों में छात्रों और शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.
जातिगत भेदभाव की व्यापक परिभाषा-
नए नियमों में जातिगत भेदभाव की परिभाषा को पहले की तुलना में काफी व्यापक कर दिया गया है. इसके दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है. नियमों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, नस्ल, लिंग, जन्म स्थान या विकलांगता के आधार पर कोई भी अनुचित या पक्षपाती व्यवहार किया जाता है, जो उसकी पढ़ाई में बराबरी को प्रभावित करे या मानव गरिमा के खिलाफ हो, तो उसे जातिगत भेदभाव माना जाएगा.
झूठी शिकायतों का खतरा-
अब ये परिभाषा इतनी व्यापक है कि कोई भी छोटी-मोटी बात या बहस को भेदभाव का नाम देना आसान हो गया है. यूजीसी के नए नियमों का विरोध करने वालों का कहना है कि इससे झूठी शिकायतों का खतरा बढ़ जाएगा. कोई भी छात्र किसी सवर्ण छात्र या टीचर पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगा सकता है, भले ही वो छोटी बात हो. ये नियम भेदभाव रोकने के बजाय नए विवाद पैदा कर सकता है.
सामान्य वर्ग के लिए प्रावधान क्यों नहीं-
आलोचकों का सवाल है कि जब OBC, SC और ST के खिलाफ भेदभाव की बात स्पष्ट रूप से नियमों में शामिल की जा रही है, तो सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर कोई प्रावधान क्यों नहीं है. इसी वजह से ये नियम कई लोगों को एकतरफा और असंतुलित लग रहे हैं और यही विरोध की सबसे बड़ी वजह बन रही है.
OBC को शामिल करना तर्कसंगत नहीं-
इन बदलावों को लेकर विरोध करने वाले छात्रों और संगठनों का कहना है कि OBC को इस दायरे में शामिल करना तर्कसंगत नहीं है. उनका तर्क है कि OBC वर्ग को पहले से ही आरक्षण और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं और अब उन्हें भेदभाव की शिकायत का अतिरिक्त अधिकार भी दे दिया गया है. इससे सामान्य (सवर्ण) वर्ग के छात्रों पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है.
अन्य ख़बरें जानें-
Akshay Kumar ਦੀ ‘Welcome to the Jungle’ ਦੀ ਰਿਲੀਜ਼ ਡੇਟ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ, ਸਿਨੇਮਾਘਰਾਂ ‘ਚ ਇਸ ਦਿਨ ਮਚੇਗਾ ਧਮਾਲ!
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/KequGSmjHGw?si=zsJkOi8-SC8-88lI



