Faridabad Encounter:
हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात दो आरोपीयों को गिराफ्तरा किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो आरोपीयों की गिरफ्तारी कि गई है। आरोपीयों पर कुछ दिन पहले एक ठेके पर फायरिंग करने और प्रॉपर्टी डीलर के यहां पहले फायरिंग और उसके बाद फिरौती की पर्ची फेंकने का आरोप था। इन पर इससे पहले भी 11 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आईएमटी इलाके में आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपीयो ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को उसके साथ गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपीयो से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी अनिल उर्फ खान गुजर और उसका एक साथी मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित कर दी गयी है
अन्य ख़बरें जानें-
Chaitra Navratri: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र आज से शुरु, जानिए क्यों खास है
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



