Trump: ट्रंप का बोर्ड ऑफ़ पीस की बैठक के दौरान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 11 जेट गिरने का किया दावा

Trump on India-Pak Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए सैन्य संघर्ष…

Trump on India-Pak Conflict: ट्रंप का बोर्ड ऑफ़ पीस की बैठक के दौरान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 11 जेट गिरने का किया दावा

Trump on India-Pak Conflict:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए सैन्य संघर्ष में कई प्लेन मार गिराए गए थे. लेकिन, इस बार उन्होंने मार गिराए गए प्लेन के आंकड़े पिछली बार से ज़्यादा बताए हैं.

बोर्ड ऑफ़ पीस की बैठक में दावा-

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ की पहली बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की मौजूदगी में ट्रंप ने 11 विमानों के नुक़सान का दावा किया. उन्होंने कहा, लोगों को अंदाज़ा नहीं है, कई सारे लोगों कह रहे हैं ‘क्या वे (भारत और पाकिस्तान) लड़ रहे थे?’ हां, वे लड़ रहे थे. 11 जेट मार गिराए गए थे. ये बहुत महंगे जेट थे और सभी अंदर थे.

पहले भी कर चुके है दावे-

इससे पहले भी ट्रंप कई बार भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में फ़ाइटर जेट मार गिराने का दावा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग आंकड़े बताए. वहीं, भारत सरकार ने भारत को हुए नुक़सान को लेकर स्पष्ट तौर पर आंकड़े बताने से परहेज किया है. हालांकि सरकार का कहना है कि जंग के दौरान नुक़सान होना, जंग का एक हिस्सा है.

ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में ‘पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था. पिछले साल ही अगस्त में ट्रंप ने दावा करते हुए कहा था, “भारत और पाकिस्तान का युद्ध परमाणु युद्ध बन सकता था. उन्होंने पहले ही 7 लड़ाकू विमान गिरा दिए थे, यह बहुत भयंकर था. इस साल जनवरी में ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 8 विमान गिरे थे.

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Thieves: जालंधर में नहीं रूक रही वारदातें, छाबड़ा जनरल स्टोर से नगदी लेकर चोर फरार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *