Train Accident: ट्रेन हादसा: राजधानी एक्सप्रेस से कटे 7 हाथी, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, जानिए कहां और कब हुआ ये दर्दनाक हादसा?

Train Accident in Assam: पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक हाथियों…

Train Accident in Assam:

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक हाथियों का झुंड आ गया. उनसे ट्रेन की टक्कर होने के बाद ट्रेन डिरेल (Train Accident) हो गई. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई है. हादसा गुवाहाटी से 126 किलोमीटर दूर होजई जिले हुआ है. ट्रेन डिरेल होने से जहां जानवरों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई थी. हालांकि किसी यात्री के हताहत होने की सुचना नहीं हैं. फिलहाल इस हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गईं.

सुबह करीब 2 बजे हुआ हादसे-

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि (Train Accident) हादसा अलसुबह करीब 2 बजकर 17 मिनट पर हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, RPF, फॉरेस्ट ऑफिसर और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले में एक्शन लेते हुए सबसे पहले रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है और वे अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते हैं.

मारे (Train Accident)गए हाथियों के शव किए रेस्क्यू –

नागांव डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष कदम ने बताया कि हादसा होजई जिले के चांगजुरई इलाके में (Train Accident) हुआ. मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को हाथियों को कंट्रोल करने को कहा और उन्हें जंगल में भिजवाया. मारे गए हाथियों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं. हाथियों के जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया, क्योंकि उन्हें अपने साथियों की मौत होने जाने के बाद हाथियों के आक्रामक होने का खतरा था. यात्रियों ने बताया कि उन्हें अचानक झटका लगा और फिर पूरी ट्रेन डगमगाने लगी, जिससे सब डर गए.

सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के साथ हुई (Train Accident) दुर्घटना-

ट्रेन के पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के अंगों के पटरियों पर बिखरे होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल डायवर्ट कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जमुनामुख-कम्पुर सेक्शन से गुजरने वाली अपलाइन की ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. पटरी की मरममत का काम भी शुरू कर दिया गया है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम में आइजोल के सैरांग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन को जाना था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार होने से ट्रेन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई. यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करके उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है.

अन्य खबरों जानें-

Haryana Weather: हरियाणा कोहरे की गिरफ्त मेंः 16 जिलों के लिए विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब से मिलेगी कोहरे से राहत?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=eFPqwoW8FQbbL3CJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *