Himachal Mandi Accident: हिमाचल के मंड़ी में शिवरात्रि की सुबह दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, जानिए कितनों की हो गई मौत?

Himachal Mandi Accident: हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि महोत्सव की रविवार सुबह हुए भयानक हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल…

Himachal Mandi Accident: हिमाचल के मंड़ी में शिवरात्रि की सुबह दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, जानिए कितनों की हो गई मौत?

Himachal Mandi Accident:

हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि महोत्सव की रविवार सुबह हुए भयानक हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे मंड़ी (Himachal Mandi Accident) जिला के सराज में हुआ। बताया जा रहा है कि चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। सुचना के अनुसार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

घर से निकले थे बिना बताए-

गाड़ी एचपी65 5148 को लेकर सुबह चारों दोस्त घर में बिना किसी को बताए गाड़ी लेकर निकल गए। घर से कुछ दूरी पर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा। गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है। हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक का भी निधन हो गया है। गिरी गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक गाड़ी के बाहर पड़े थे, दो अंदर तुरंत इन घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया जबकि तीसरे ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

Himachal Mandi Accident, जांच में जुटी पुलिस-

बताया जा रहा है कि युवक आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आरंभ पर दी है। थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

By- Anil Thakur

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत खस्ताहाल मसौल के सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल में बदला: हरजोत सिंह बैंस

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *