Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 34 घायल

Uttarakhand Bus Accident : भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में उत्तराखंड़ बैतडी से बजांग जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बरात की बस…

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 34 घायल

Uttarakhand Bus Accident :

भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में उत्तराखंड़ बैतडी से बजांग जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बरात की बस में 13 बरातियों की मौत हो गई। इसके अलावा 34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार रात बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

13 बरातियों की मौत-

दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी केशव राज जोशी, अशोक राज जोशी, बसंत राज जोशी, बिष्णु दत्त जोशी, नरेश राज जोशी, बिशन दत्त जोशी (17) दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60) केशव भट्ट (27), बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

अधिक संख्या में सवार थे बराती-

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। बस में अधिक संख्या में बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई और हादसा हो गया। 25 घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को धनगढी भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18, जानिए क्या हुई कार्रवाई, सीएम और पीएम ने क्या कहा?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *