Bangalore Tragic Accident:
बंगलूरू के नेलमंगला के पास एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर होने से हुआ। पुलिस ने बताया कि कार बंगलूरू की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसमें सामने से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक की (Bangalore Tragic Accident) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पांचों युवकों 17 से 22 साल के-
हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे। बस में सवार सभी 43 यात्री सुरक्षित हैं। मदनायकनहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर कार्तिक रेड्डी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Bangalore Tragic Accident,
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार सवार लोग नशे में थे? इसके लिए खून के नमूने लैब भेजे गए हैं। साथ ही मृतकों का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है। एक मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर का काम करता था। मां को यह जानकारी नहीं थी कि कार किसकी थी।



