मेष – अतिरिक्त सतर्कता व विनय विवेक से कार्य करने का समय है. लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें. सेवाक्षेत्र के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. विपक्षियों की सक्रियता बनी रहेगी. तर्कशीलता को बढ़ावा देंगे. तथ्यात्मक व्यवहार बनाए रखेंगे. सबसे बनाकर चलें. नौकरी में सहज स्थिति बनी रहेगी.
वृष – सीखे हुए पर अमल करने पर जोर होगा. पेशेवरता और अनुशासन बढाएंगे. योजनाओं व प्रस्तावों को मित्रों व समकक्षों के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे. परिवार से करीबी बनी रहेगी. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. बड़ों के प्रति आज्ञाकारिता रखेंगे. उत्साह मनोबल से कार्यगति तेज होगी. सभी प्रभावित होंगे. व्यक्तिगत विषयों में अच्छा करेंगे.
मिथुन – शासन व प्रबंधन के मामलों में उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक उत्कर्ष की राह पर अग्रसर रहेंगे. जीत मिलेगी. लेनदेन में धैर्य दिखाएंगे. निजी सजगता बनाए रहेंगे. भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा.
कर्क – सामाजिक चर्चाओं में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. संपर्क एवं संवाद में सहज बने रहेंगे. वाणिज्यिक अवसरों का लाभ उठाएंगे. सामाजिक एवं पारिवारिक संबं धों को संवारेंगे. सूचनाओं के प्रति सवेदनशील रहेंगे. बंधुत्व को बल मिलेगा. करियर कारोबार में सक्रियता बनाए रहेंगे. तर्क बहस से बचेंगे. सार्थक संवाद महत्व देंगे.
सिंह – घर परिवार में हर्ष आनंद से रहने और सबको साथ लेकर चलने में मदद मिलेगी. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. सुखद यात्राएं संभव हैं. अपनों से संपर्क संव वाद में बड़प्पन बनाए रखेंगे. बड़ों से सानिध्य बना रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे परिणाम पाएंगे. चहुंओर उत्सव सा वातावरण रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.
कन्या – मित्रों से भेंट होगी. करियर व्यवसाय में अच्छा करेंगे. रचनात्मक गतिविधियां बल पाएंगी. नवकार्यों पर ध्यान देंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. साहस से सभी को प्रभावित करेंगे. महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा.
तुला – दूर देश से जुड़े अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी. आर्थिक महत्व के कार्यों में ढिलाई न दिखाएं. निवेश एं कामकाजी विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. जरूरी सूचना मिल सकती है.
वृश्चिक – आर्थिक व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी. विविध विषयों में नियमितता व निरंतरता बनाए रहेंगे. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंग गे. कार्यक्षेत्र में अधिक समय बिताएंगे. आय एवं प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी.
धनु – करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. प्रबंधकीय प्रदर्शन बेहतर बनाए रखेंगे. परिजनों का साथ और सहयोग मिलेगा. पद प्रतिष्ठा और प्रशाासन के मामले संवरेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. कार्य व्यापार में तेजी से रखेंगे.
मकर – भाग्यशाली समय का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश होगी. विविध प्रयासों में तेजी लाएंगे. लक्ष्य के प्रति गंभीर बने रहेंगे. आस्था विश्वास और समर्पण का भाव बना रहेगा. नियम निरंतरता रखेंगे. पैतृक विषयों में प्रभावी रहेंगे. सबका सहयोग मिलेगा. उच्चशैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी.
कुंभ – महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें. योजनाओं के संचालन में धैर्य बनाए रखें. समता एवं सामंजस्य से कार्य साधेंगे. अपनों की सीख सलाह पर जोर होगा. अपरिचितों से दूरी रखेंगे. भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.
मीन – सामूहिक हितों के संरक्षण में आगे बनेंगे. साझा मामलों में सफलता का प्रतिशत बढे़गा. आर्थिक गतिविधियों एवं औद्योगिक प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. करियर व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे. नेतृत्व संबंधी मामलों में निसंकोच आगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



