Tarn Taran: तरनतारन में नशे के खिलाफ अभियान के तहत तीन आरोपि गिरफ्तार, हेरोइन मोबाइल और मौटरसाइकिल बरामद

Tarn Taran Anti Ddrug Campaign: पंजाब में चलाए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरनतारन जिले में खालड़ा की पुलिस ने…

Tarn Taran Anti Ddrug Campaign

Tarn Taran Anti Ddrug Campaign:

पंजाब में चलाए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरनतारन जिले में खालड़ा की पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ऑपरेशन के दौरान (Tarn Taran Anti Ddrug Campaign) आरोपियों के पास से एक किलो 11 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई-

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन सीनियर अधिकारियों के निर्देशों पर चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं और नशीले पदार्थ सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, जसमीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह और अमृत सिंह पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच कर ड्रग तस्करी में शामिल दूसरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Tarn Taran Anti Ddrug Campaign, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज-

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को आज माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि इस ड्रग तस्करी के पीछे काम करने वाले दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी ड्रग्स के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस के साथ शेयर करे, ताकि समाज को ड्रग्स के दलदल से बचाया जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Health Scheme: पंजाब में हेल्थ स्कीम लॉन्च के साथ, गांव-गांव जाकर बनेंगे कार्ड, MLA धालीवाल

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *