Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में जमकर होगी बरसात; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान सामान्य से अधिक गर्म है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता के कारण तापमान…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान सामान्य से अधिक गर्म है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता के कारण तापमान में ऐसा बदलाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक हो जाएगा. (There will be heavy rain in Punjab and Haryana news in hindi)

इसके साथ ही कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से दिखाई देगा. मौसम विज्ञान केंद्र (Punjab-Haryana Weather) के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया. इसके साथ ही आज मौसम में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा. पंजाब के अधिकांश इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश और अमृतसर से सटे इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे.

15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. यदि बारिश और बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. लेकिन 12 मार्च से पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ओलावृष्टि हो सकती है और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. मार्च मीहने में 3 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों को प्रभावित करेंगे, इसका असर मैदानी राज्यों पर देखने को मिलेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *