Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 दिन तक बारिश की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री से अधिक हो जाएगा. जबकि…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री से अधिक हो जाएगा. जबकि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है.मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. (Punjab-Haryana Weather Update news in hindi)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब (Punjab Weather Update) में पिछले तीन दिनों से रोजाना धूप खिली हुई है. अगले 4 दिनों में भी धूप खिलने की संभावना है. जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है.

राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 31.1 डिग्री सेल्सियस और अबोहर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अधिक होगा। वहां बर्फबारी हो सकती है और बारिश की भी संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में मौसम में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना बनी हुई है. जिसके चलते तापमान में एक बारिफ गिरावट देखने को मिल सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *