Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 1 मार्च, 2025 की सुबह सोने की कीमत में गिरावट आई है. सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई.(Gold Silver Price Today news in hindi)
वहीं बात चांदी की करें, तो उसकी कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
आ़़ज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 550 रुपये टूटकर 86980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 28 फरवरी को इसका भाव 87530 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बाजार में उसकी कीमत 500 रुपये के कमी के बाद 79750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 28 फरवरी को इसका भाव 80250 रुपये था.
18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Silver Price Today)
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो शनिवार को बाजार में उसकी कीमत 420 रुपये गिरकर 65240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसके खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए.बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीदना चाहिए.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



