‘The Odyssey’ Trailer Released:
क्रिस्टोफर नोलन एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आने वाले है. फिल्म ‘द ओपेनहाइमर’ से नाम बनाने के बाद अब अगली फिल्म ‘द ओडिसी’ ‘The Odyssey है. इस फिल्म का लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. सोमवार को फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है. इसके ट्रेलर में एक्टर मैट डैमन को इथाका के राजा ओडीसियस के रूप में दिखाया गया है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने सैनिकों को घर ले जा रहे हैं.
The Odyssey कौन-कौन है मुख्य अभिनाता-
‘द ओडिसी’ के ट्रेलर में समुद्री का दृश्य काफी देखने को मिले हैं. नाव पर सवार सैनिकों के जत्थे वाला सीन रोंगटे खड़े कर देता है. इस फिल्म में जहां मैट डैमन ने ओडीसियस की भूमिका निभाई है. टॉम हॉलैंड को ओडीसियस के बेटे टेलीमाचस के रोल में दिखाया गया है. ऐनी हैथवे को ओडीसियस की पत्नी पेनेलोप की भूमिका में दिखाया गया है. फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिटा न्योंगो, चार्लीज थेरॉन, मिया गोथ, बेनी सफ्डी जैसे सितारे भी हैं.
मानवीय साहस, धैर्य और आशा की कहानी –
ट्रेलर का एक खास दृश्य ट्रोजन हॉर्स के भीतर का है. इस बात की पुष्टि करता है कि ट्रॉय का पतन फिल्म की शुरुआती कहानी का अहम हिस्सा होगा. भावनात्मक स्तर पर भी ट्रेलर मजबूत प्रभाव छोड़ता है. परिवार से बिछड़ने का दर्द और घर लौटने की तड़प ट्रेलर के हर फ्रेम में झलकती है. नोलन ने पारिवारिक भावनाओं को महाकाव्यात्मक संघर्ष के साथ संतुलित रूप से प्रस्तुत करने का संकेत दिया है. फिल्म मानवीय साहस, धैर्य और आशा की कहानी को वैश्विक स्तर पर नए सिरे से प्रस्तुत करने जा रही है. होमर के इस कालजयी महाकाव्य को नोलन की दृष्टि से देखना सिनेमा प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव साबित हो सकता है.
17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म-
नोलन की यह फिल्म नई IMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शूट की गई है. यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके टिकट पहले ही बुक ही बिक चुके हैं. ‘द ओडिसी’ ग्रीक पौराणिक कथा के नायक ओडीसियस की कहानी पर आधारित है.



