Haryana Bank Fraud: हरियाणा में निजी बैंकों द्वारा सरकारी विभागों वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश

Haryana Bank Fraud CBI Inquiry: हरियाणा में एक निजी बैंकों द्वारा सरकारी विभागों के फंड में किए गए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच अब…

Haryana Bank Fraud: हरियाणा में निजी बैंकों द्वारा सरकारी विभागों वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश

Haryana Bank Fraud CBI Inquiry:

हरियाणा में एक निजी बैंकों द्वारा सरकारी विभागों के फंड में किए गए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच अब सीबीआइ को दे दी है। वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश कर दी है। वहीं, जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे निजी बैंकों पर सख्त रुख दिखाते हुए सोमवार को हरियाणा पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रदेश भर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आइडीएफसी फर्स्ट बैंक, एयू स्माल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की सैकड़ों शाखाओं के ताले दो घंटे तक नहीं खुलने दिए।

सभी शाखाओं में पुलिस कर्मचारी तैनात

इस दौरान सभी शाखाओं के सामने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। किसी को अंदर नहीं जाने दिया। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, भिवानी, कैथल, रोहतक, जींद, झज्जर, हिसार सहित विभिन्न जिलों में सुबह बैंक शाखाओं के खुलने से पहले ही पुलिस टीमें पहुंच गईं थी। पुलिस की मौजूदगी के चलते शुरुआती समय में बैंक का कामकाज प्रभावित रहा और कर्मचारियों को शाखाओं के ताले खोलने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान बैंक स्टाफ बाहर ही खड़ा रहा।

शाखा में किसी को प्रवेश नहीं

सुबह करीब साढ़े दस बजे तक न तो बैंक कर्मचारियों और न ग्राहकों का बैंक शाखा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस दौरान बैंकों की जांच में कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए। करीब दो घंटे बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई। पुलिस निदेशक अजय सिंघल ने बताया कि जांच हो चुकी है। बैंक में कहीं भी आम लोगों को परेशानी नही हुई और सामान्य की भांति काम हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Airport Update: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 अप्रैल से 27 सितंबर तक फ्लाइट सेवा बंद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *