USA Missing Indian Student Body: कैलिफोर्निया में लापता भारत के 22 वर्षीय छात्र साकेत साकेत श्रीनिवासैया का 7 दिन बाद मिला शव

USA Missing Indian Student Body: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता भारत के 22 वर्षीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाला साकेत श्रीनिवासैया…

USA Missing Indian Student Body: कैलिफोर्निया में लापता भारत के 22 वर्षीय छात्र साकेत साकेत श्रीनिवासैया का 7 दिन बाद मिला शव

USA Missing Indian Student Body:

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता भारत के 22 वर्षीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाला साकेत श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हो गया था। जिसके बाद उसकी तलाश जारी थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, में पढ़ाई कर रहा था।

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र का शव मिला है। शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही दूतावास ने परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 15-February-2026

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *