Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी का असर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, कल की तुलना में आज के तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. हालांकि, राज्य का औसत तापमान अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई. (Punjab-Haryana Weather Update)
बारिश की कोई संभावना नहीं है
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई. (Punjab-Weather Update) बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
अमृतसर में आसमान साफ रहेगा. तापमान बढेगा. तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. जालंधर में तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. लुधियाना में तापमान बढेगा. पटियाला में तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. मोहाली में तापमान बढेगा. तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



