Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, हालांकि यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें बठिंडा में सबसे अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद राज्य के औसत तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है.
पंजाब (Punjab Weather Update) के आसपास के इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है, जिसके कारण पंजाब में भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं रहेगा और न ही तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होगी. आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी और मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इससे तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 19.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29.4 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



