Team India T20 Squad Announcement:
फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का (Team India T20 Squad Announcement) आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. शनिवानर को सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी और उन्होंने 15 सदस्यी स्क्वाड चुना. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी जंग में उतरने वाली है. इस टीम की कमान सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी है. उपकप्टीतानन शुभमन गिल को टीम से बाहर किया गया है.
शुभमन गिल और जितेश शर्मा टीम से बाहर-
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ आए. इसी बीच देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया का ऐलान किया. शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर किया गया. ईशान किशन स्क्वाड में जगह बना चुके हैं. जितेश शर्मा की जगह नहीं बन पाई, वहीं रिंकू सिंह दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड:- (Team India T20 Squad Announcement)
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
8 मार्च को होगा फाइनल-
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी 2025 को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ खेलने वाली है. 18 फरवरी को उनका नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच होगा. 21 फरवरी से सुपर 8 लीग स्टेज की शुरुआत होगी, वहीं 8 मार्च 2026 को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा.
अन्य खबरें जानें-
Medicines Samples Fail: देशभर में बनी 200 दवाओं के सैंपल फेलः हिमाचल में बनी दवाइयां भी शामिल, वापिस मंगाया गया स्टॉक, जानिए कौन सी है वे दवाईयां?
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=FWM8R8RcYobyvkQS





