TarnTaran: तरनतारन में पाकिस्तानी गुब्बाराः गुबारे के साथ उर्दू में लिखा मिला कागज का एक टुकड़ा

Pakistani Balloon: तरनतारन जिले के सदर थाने में गांव बागड़ियां में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सुचना है. इस गुबारे के साथ कागज का एक…

Pakistani Balloon:

तरनतारन जिले के सदर थाने में गांव बागड़ियां में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सुचना है. इस गुबारे के साथ कागज का एक टुकड़ा भी मिला है, जिस पर पेन से यू.आई.डी. नंबर और खतरे का निशाना बनाते हुए लैवल लिखे हुए हैं. सदर थाने तरनतारन की पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं खुफिया विभाग ने अलग से जांच शुरू कर दी है.

कागज़ के टुकड़े पर उर्दू भाषा –

जानकारी मिली है कि घटना मंगलवार देर शाम कि है. इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाने तरनतारन की पुलिस को लोगों द्वारा दी गईं. कागज के टुकड़े में अंग्रेजी में 2 यू.आई.डी. नंबर और 2 लेवल साफ-साफ लिखे दिख रहे हैं. इस कागज के टुकड़े पर उर्दू भाषा भी छपी हुई दिख रही है.पाकिस्तान हर दिन ड्रग्स की खेप, हथियारों की खेप भेजने की घटिया हरकतें करता रहता है.

हिमाचल समेत अन्य राज्यों में भी हो चुकी है एसी घटनाएं-

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ हफ्तों से मिल रहे ‘पाकिस्तानी’ गुब्बारों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ-साथ अब हिमाचल पुलिस ने पंजाब और राजस्थान की पुलिस से भी संपर्क साधा है ताकि इन रहस्यमयी गुब्बारों के ‘ओरिजिन’ का पता लगाया जा सके. इसके लिए जांच ऐजेंसियां सिमा के पास वाले इलाकों में पुछताछ भी कर रही है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 LivE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *