Tarn Taran Firing: पूर्व सरपंच पर फायरिंग के बाद, ब्लॉक समिति सदस्य के घर फायरिंग, 50 लाख रुपये फिरौती की मांगी

Tarn Taran Firing: तरनतारन के खडूर साहिब हल्के के मनोचहल गांव में शनिवार देर शाम फायरिंग से खौफ का माहौल बन गया। यह फायरिंग पूर्व…

Tarn Taran Firing:

तरनतारन के खडूर साहिब हल्के के मनोचहल गांव में शनिवार देर शाम फायरिंग से खौफ का माहौल बन गया। यह फायरिंग पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य जसपाल सिंह के घर हुई है। इससे पहले पूर्व सरपंच पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद, ब्लॉक समिति सदस्य से (Tarn Taran Firing) 50 लाख रुपये फिरौती की मांगी भी की है।

घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग –

जानकारी देते हुए जसपाल सिंह ने बताया कि वह कल शाम एक शादी में थे और शाम करीब 6:30 बजे उनके घर के बाहर एक काली ब्रीजा कार आई, जिसमें चार अनजान लोग थे। जिनमें से दो मुंह ढंककर कार से बाहर निकले और बंदूक की नोक पर उनके नौकरों से पूछा कि जसपाल सिंह कहां हैं। उनके खेत में काम करने वाले नौकरों ने कहा कि वह यहां नहीं हैं। फिर वे घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जसपाल सिंह के मुताबिक, उनके घर के अंदर करीब आठ राउंड फायरिंग हुई।

Tarn Taran Firing, चार महीने पुलिस को भी बताया-

चार महीने पहले उन्हें विदेशी नंबरों से 50 लाख रुपये की फिरौती के कॉल आते थे। दो दिन पहले उन्हें फोन पर बताया गया था कि अगर तुमने फिरौती नहीं दी, तो हम तुम्हें नुकसान पहुंचाएंगे। चार महीने पहले उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी बताया था। अपनी सुरक्षा के लिए डीसी तरनतारन से हथियार लाइसेंस की मांग भी की थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।

अब भी पुलिस इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में संबंधित मनोचहल चौकी में भी एक अर्जी दी गई है। जिसके बाद यह मामला तरनतारन के सदर थाने पहुंचा और वहां मौजूद एसएचओ गुरचरण सिंह का कहना है कि दोषियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Martyrdom Ceremony: 66 नामधारी शहीद सिंहों की याद में राज्य स्तरीय शहीदी समागम का आयोजनः बहादुरी और त्याग को रखा जाएगा याद- कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *