T20 World Cup 2026 NED vs NAM:
दिल्ली में खेले जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के मैच में नामीबिया के ख़िलाफ़ नीदरलैंड्स ने टॉस जीत लिया है. नीदरलैंड्स ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. इस टूर्नामेंट में नामीबिया का ये पहला मैच है,

वहीं नीदरलैंड्स का ये दूसरा मैच है. नीदरलैंड्स का पहला मुक़ाबला 7 फ़रवरी को पाकिस्तान से हुआ था. कोलंबो में हुए शनिवार के मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से शिकस्त दी थी. ग्रुप ए के मैच में नामीबिया ने नीदरलैंड्स को 157 रन का टारगेट दिया है.
157 रन का टारगेट-
नामीबिया ने नीदरलैंड्स को 157 रन का टारगेट दिया है. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुक़सान पर 156 रन बनाए हैं. निकोल लॉफ़्टी-ईटन ने सबसे अधिक 42 रन बनाए हैं. नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक और बास डलीडे ने दो-दो विकेट लिए हैं.
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): लॉरेन स्टीनकैंप, यान फ़्रायलिंक, निकोल लॉफ़्टी-ईटन, एरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रंपलमन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ज़, मैक्स हाइंगो.
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डलीडे, कॉलिन ऐकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लायन, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रुलॉफ़ वैन डर मर्व, टिम वैन डर गगटेन, फ़्रेड क्लासेन.



