Chandigarh SYL Issue Meeting:
एसवाईएल मुद्दे पर चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रीयों के बीच बैठक हुई है। दोनों मुख्यमंत्री बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में एकसाथ आए। उन्होंने बताया कि यह बैठक काफी अच्छी रही। यह बैठक लगभग ड़ेढ़ घंटे तक चली। इसमें मंत्रियों के अलावा दोनो राज्य का बड़े अधिकारी भी शामिल रहे।
SYL Issue Meeting, अधिकारिक स्तर पर बैठक-
इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा भाई है। एसवाईएल का मुददा सुलझाने के लिए दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। सीएम सैनी ने कही यह बैठक काफी सार्थक रही। आने वाले समय में अब अधिकारिक स्तर पर बैठक पर होगी और उसके बाद अंतिम निर्यण लिया जाएगा।
अधिकारीयों की रिपोर्ट पर दोनों सीएम करेंगें चर्चा-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, इसका हल हमें निकालना ही होगा। इसके लिए अब अधिकारी बैठकें कर इसे सुलझाएंगे। अधिकारीयों की बैठक की रिपोर्ट पर दोनों सीएम चर्चा करेंगें। इसका हल निकाला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कही कि दोनों ने अपना अपना पक्ष रखा। हम सुप्रिम कोर्ट के आदेशों से पहले हल निकालगें।
कौन-कौन रहे शामिल-
पंजाब के मंत्री बरिंद्र गोयल और हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी बैठक के लिए पहुंचे हैं। दोनों सूबों के बड़े अधिकारी भी बैठक के लिए पहुंच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को आपस में बातचीत कर इस मसले को हल करने के लिए कहा है। उसी के तहत ये बैठक हुई।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/KequGSmjHGw?si=zsJkOi8-SC8-88lI



