Chandigarh Air Show:
चंडीगढ़ के सुखना लेक पर सूर्यकिरण एयर शो का आज दूसरा और आखिरी दिन है। शनिवार को दूसरे दिन इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे। वहीं दोनों प्रदेशों के गवर्नर भी इस शो में शामिल होने पहुंचे। एयरफोर्स की सूर्यकिरण टीम ने आसमान में डायमंड-Y की फॉर्मेशन बनाकर सभी को चौंका दिया। शो की समाप्ति के बाद सुखना लेक को दोपहर दो बजे से आम लोगों के लिए (Chandigarh Air Show) खोल दिया जाएगा।
शुक्रवार को पहले दिन शो ने आसमान में जांबाज पायलटों के हैरतअंगेज करतब देखकर कई छात्राओं के मन में देशसेवा का जज्बा जगाया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस एयर शो में स्कूली बच्चों को भी शामिल होने का मौका दिया गया। सरकारी स्कूल की छात्रा तराना ने कहा कि वह पहले से ही डिफेंस में जाना चाहती थी लेकिन इस शो को देखने के बाद उसका हौसला और मजबूत हो गया है। अब पूरी मेहनत से तैयारी करूंगी और पायलट बनकर देश का नाम रोशन करूंगी। इस क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी और बढ़नी चाहिए।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



